जुलाई में निजी स्कूलों की होगी बड़ी पड़ताल, 358 स्कूल जांच के दायरे में
कटिहार, जून 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के 358 प्रस्वीकृत निजी विद्यालयों में अगले महीने शिक्षा विभाग का अब तक का सबसे बड़ा सत्यापन अभियान शुरू होने जा रहा है। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 तथा बिहार राज्य बच्चों की मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली, 2011 के तहत संचालित इन विद्यालयों की एक-एक व्यवस्था की जांच होगी। शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल के निर्देश पर 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक पूरे राज्य में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत कटिहार के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय भी जांच के दायरे में आएंगे。
जांच की तैयारी विभागीय आदेश के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि विद्यालय प्रस्वीकृति प्राप्त करते समय जिन मानकों और शर्तों के आधार पर मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.