प्रयागराज, जून 22 -- ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते जुलाई में कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। ​प्रयागराज-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 17 से 21 जुलाई तक और वापसी में 18 से 20 जुलाई तक अपने निर्धारित बीना-ललितपुर-खजुराहो-मानिकपुर मार्ग के बजाय बीना-दमोह-कटनी-मैहर होकर चलेगी। इसी तरह अहमदाबाद-सहरसा, सहरसा-अहमदाबाद और आसनसोल-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी इसी बदले हुए मार्ग से चलेंगी। इसके अलावा चेन्नई-लखनऊ, बांद्रा टर्मिनस-कानपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट, दादर-गोरखपुर और दादर-बलिया स्पेशल जैसी ट्रेनों को भी इटारसी-जबलपुर-ओहन के रास्ते चलाया जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर-डॉ. आंबेडकर नगर, बलिया-डॉ. ऑबेडकर नगर, एलटीटी-मडगांव, एलटीटी-बनारस, अहमदाबाद-बनारस, अहमदाबाद-दरभंगा और इंदौर-बनारस एक...