पूर्णिया, जून 1 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। महेशखूंट-सहरसा-पूर्णिया एनएच-231 के चौड़ीकरण कार्य के तहत जानकीनगर बस पड़ाव की अतिक्रमित जमीन को जुलाई माह में प्रशासनिक निगरानी में खाली कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित जमीन धारकों को पूर्व में ही नोटिस जारी किया जा चुका है। एनएच-231 के परियोजना निदेशक प्रवीण कटियार ने बताया कि बस पड़ाव की जमीन खाली कराने के लिए कई बार निर्देश दिए गए हैं लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। ऐसे में जुलाई में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी तथा महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान बेलाचांद, सुखिया, रामनगर फरसाही, मझुआ, प्रेमराज एवं सरसी समेत कई स्थानों पर दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर अतिक्र...