नई दिल्ली, जून 23 -- जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी महीने में योगिनी और देवशयनी एकादशी पड़ती है जिसका महत्व बहुत ही ज्यादा होता है। आज जानेंगे योगिनी एकादशी के बारे में। ये एकादशी भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विष्णु जी की पूजा करने से जिंदगी के कई कष्ट दूर होते हैं। इसी के साथ ऐसी भी मान्यता है कि व्यक्ति को हर पाप से मुक्ति भी मिलती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है। जानिए आषाढ़ के महीने में पड़ने वाली योगिनी एकादशी की सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है?योगिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त द्रिक पंचांग के हिसाब से आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 10 जुलाई...