जुलाई माह में जनपद के खिलाड़ियों को मिलेगी खेल स्टेडियम की सौगात
हापुड़, मई 12 -- हापुड़। जनपद हापुड़ के खिलाड़ियों को खेल स्टेडियम की सौगात जुलाई माह में मिलेगी। खेल स्टेडियम की बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो गया है। सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण तेजी से चल रहा है। स्टेडियम के चालू होने से खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाएं बढ़ेंगी।
खिलाड़ियों की पहचान जनपद हापुड़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ियों ने समय समय पर जिले का नाम चमकाया है। खिलाड़ियों के लिए जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में 24 करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। जुलाई माह में खिलाड़ियों को स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है। वर्तमान में स्टेडियम का निर्माण 70 प्रतिशत पूरा हो गया है। स्टेडियम की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। रंगाई पुताई हो चुकी है। सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण तेजी से चल रहा है। स्टेडियम के बनने से जिले के खिलाड़ियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.