जुलाई माह का राशन 31 तक ले लें
देहरादून, जुलाई 21 -- देहरादून। जिला पूर्ति अधिकारी कैलाश अग्रवाल ने जनपद के सभी राशन कार्डधारकों से 31 जुलाई तक जुलाई माह का खाद्यान्न अनिवार्य रूप से प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के तहत जुलाई, अगस्त और सितंबर 2026 के सभी योजनाओं के खाद्यान्न का वितरण जुलाई माह से शुरू हो गया था। जुलाई माह का खाद्यान्न केवल 31 जुलाई 2026 तक ही मिलेगा। उन्होंने सभी पात्र उपभोक्ताओं से समय रहते अपने उचित दर विक्रेता से राशन प्राप्त करने का अनुरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.