देवघर, जुलाई 5 -- देवघर, प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) की नियुक्ति प्रक्रिया को सहमति दे दी गई है। साथ ही आवेदन की प्रक्रिया जुलाई माह के मध्य से शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही राजकीय श्रावणी मेला 2026 के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने भर्ती से जुड़े विभिन्न चरणों के लिए अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया है। साथ ही आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के अलावा प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और भौतिक सत्यापन के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया हैं। यह भी पढ़ें- UP Home Guard DV, PST date: यूपी होमगार...