जुलाई तक पूरा कराएं एआईएसएच में निर्माण कार्य
कानपुर, मई 13 -- कानपुर प्रमुख संवाददाता। भारत सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी सौरभ जैन और डिप्टी सेक्रेटरी नवीन अग्रवाल ने बुधवार को आल इंडिया इंस्टीट्यूट फॉर स्पीच और हियरिंग (एआईएसएच) सुरार कल्यानपुर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एआईएसएच, मैसूर की निदेशक पुष्पावती एवं डॉ. अजीश इब्राहिम के साथ एसडीएम सदर अनुभव जैन, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम, डिप्टी सीएमओ डॉ. कैलाश चंद्र मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद ज्वाइंट सेक्रेटरी ने बैठक कर कार्यदायी संस्था को जुलाई 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्माण कार्य दिव्यांग हितैषी तथा सुगम्य है या नहीं, के संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- निराश्रित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.