अयोध्या, मई 10 -- अयोध्या, संवाददाता। मई, जून और जुलाई के महीने में कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर चलेगा। होमगार्ड, नीट और प्रवक्ता पद की परीक्षाएं हो चुकी हैं। अब 13 14 और 15 मई को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर और 18, 19 तथा 20 मई को डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं। तीन और चार जून को उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की टीजीटी की परीक्षाएं होंगी। वहीं सात जून को उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज पद के लिए परीक्षा होगी। इसी प्रकार से उप्र पुलिस भर्ती द्वारा आठ, नौ और 10 जून को उप्र पुलिस भर्ती की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से दो, तीन और चार जुलाई को यूपी टीईटी की परीक्षाओं का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- प्रथम पाली में 12 केन्द्रों पर 50.71 और ...