वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया के बीच ही मंगलवार को सीयूईटी यूजी के परिणाम भी एनटीए ने जारी कर दिए। बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति अब दोनों प्रवेश की तैयारियों में जुट गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि एनटीए से लगभग एक सप्ताह में अर्ह अभ्यर्थियों का डेटा मिलने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में यूजी प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। बीएचयू में वर्ष-2024 में कुल 8889 सीटों पर प्रवेश लिए गए थे। पिछले साल बीएससी रेडियो थेरेपी और रेडियोलॉजी जैसे दो नए पाठ्यक्रम शुरू होने पर सीटों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। कम प्रवेश वाले कुछ पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या कम की गई और संबद्ध महाविद्यालयों में कई नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए। पिछले वर्ष लगभग 9200 सीटें प्रवेश के लिए रखी गई थीं। हालांकि देरी के कार...