जुलाई के दूसरे सप्ताह में आ सकती ही स्वच्छ सर्वेक्षण टीम
आगरा, जून 26 -- स्वचछ सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम के अधिकारी तमाम दावे कर रहे हैं, लेकिन शहर के हालात बहुत बेहतर नहीं हैं। नालों की सफाई को लेकर नगर निगम में कोहराम मचा हुआ है। पार्षद सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। गुरुवार को एक ओर जहां लंगड़े की चौकी क्षेत्र के पार्षद ने नाले के भीतर जाकर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया तो वहीं भीम नगर इलाके में जनप्रतिनिधियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। भीम नगर की जनता के मुंडन कराकर और जनप्रतिनिधियों की सांकेतिक तेरहवीं कर विरोध किया था। इन हालात में अगले महीने स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम के आने की संभावना बन रही है। नगर निगम के सूत्रों का कहना है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में टीम आ सकती है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पसीने आने लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.