जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी रेलवे ग्रुप डी भर्ती की पीईटी
प्रयागराज, जुलाई 4 -- रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ग्रुप डी भर्ती-2024 के दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित करेगा। परीक्षा में 3,736 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम वजन लेकर दो मिनट में 100 मीटर चलना तथा 1,000 मीटर की दौड़ चार मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यर्थियों को 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी दो मिनट में और 1,000 मीटर की दौड़ पांच मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और सीसीएए अभ्यर्थियों को पीईटी से छूट मिलेगी, जबकि ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का परीक्षण महिला मानकों के अनुसार होगा। यह भी पढ़ें- UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026: 12वीं पास युवा पाएं यूपी में सरकारी नौकरी, 209 पदों पर भर्ती यह भी पढ़ें- RRB...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.