मुंगेर, मई 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व रेलवे मालदा मंडल ने संकेत दिए हैं कि जुलाई-अगस्त 2026 से जमालपुर स्टेशन पर विश्वस्तरीय 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए स्टेशन के पुराने एफओबी की सीढ़ियों को तोड़ा जाएगा और आधुनिक सुविधाओं से लैस नया ब्रिज तैयार किया जाएगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार सुल्तानगंज स्टेशन पर गार्डर लॉन्चिंग सफलता पूर्वक किया गया। और पिरपैंती स्टेशन के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जमालपुर स्टेशन पर दूसरे फेज का कार्य शुरू होगा। गौरतलब है कि अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत जमालपुर स्टेशन का रीमॉडलिंग कार्य दो चरणों में होना था। पहला चरण काफी देरी से पूरा हुआ, लेकिन दूसरा चरण पि...