हल्द्वानी, मई 19 -- संतोष जोशी, हल्द्वानी। साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका इजाद किया है। जुर्म की रिपोर्ट को ही अपराध का जरिया बना दिया है। पुलिस थानों में दर्ज होने वाली एफआईआर के ऑनलाइन डाटा का इस्तेमाल कर साइबर ठगी की जा रही है। मोबाइल नंबर और केस की जानकारी हासिल कर अपराध पीड़ितों को निशाना बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- इस बैंक का डेबिट कार्ड यूज करने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छी और 2 बुरी खबरेंसाइबर ठगों की नई रणनीति साइबर ठग 'क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम' (सीसीटीएनएस) पोर्टल के जरिए थानों में दर्ज मुकदमों की जानकारी निकाल रहे हैं। इसके बाद वे सीधे पीड़ितों के मोबाइल नंबर हासिल कर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। अपराधी खुद को थानाध्यक्ष, सीओ या एसपी बताकर पीड़ितों को झांसे में ले रहे हैं। कई बार कोर्ट में केस क...