जुर्माने से बचने के लिए वाहन स्वामी बकाया जमा करें
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- जिले के कामर्शियल वाहन स्वामी और ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को एआरटीओ कार्यालय में हुई। अध्यक्षता करते हुए एआरटीओ आशुतोष शुक्ल ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बकाया रोड टैक्स को लेकर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। इन खबरों का परिवहन विभाग से कोई सरोकार नहीं है। ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह ने वाहन स्वामियों से कहा कि बकाया रोड टैक्स पर लगाये गए जुर्माने में छूट पाने के लिए वाहन स्वामी सीधे एआरटीओ कार्यालय से सम्पर्क करें। किसी बिचौलिए के फेर में न पड़ें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.