गाज़ियाबाद, नवम्बर 30 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददता। नगर निगम ने पालतू कुत्तों के पंजीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। निगम कर्मचारी सोसाइटी और कॉलोनियों में जा रहे हैं। दस हजार रुपये के जुर्माने से बचने के लिए पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराने की अपील की जा रही है। निगम में वर्ष 2018 से पहले कुत्तों के पंजीकरण की व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद पंजीकरण ऑनलाइन शुरू हुआ। निगम ने पहले पांच हजार रुपये फीस तय की, लेकिन विरोध के बाद फीस एक हजार रुपये, फिर 500 रुपये की गई। इसके बावजूद लोगों ने पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराने में दिलचस्पी नहीं ली। फीस घटाकर 200 रुपये की है। निगम के पशु पालन विभाग का मानना है कि शहर में 20 हजार कुत्ते पाले जा रहे हैं। वर्ष 2020 से अभी तक करीब साढ़े सात हजार कुत्तों का पंजीकरण हुआ है। निगम ने अब पालतू कुत्तों के पंजीकरण के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.