देवरिया, फरवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। जुर्माने के बाद भी खाद्य व पेय पदार्थो के मिलावट पर अंकुश नहीं लग रहा है। वर्ष 2024-25 व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 384 सेंपल लिया था, जांच में इसमें से 239 नमूना फेल हो गया। जबकि वर्ष-2025-26 में अब-तक 445 नमूना लिया गया, जिसमें से 228 फेल हो गया। मिलावट करने वालों पर 8.77 लाख जुर्माना लगाया। इसके बाद भी मुनाफाखोर मिलावट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दुकानों, प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर विभिन्न खाद्य व पेय पदार्थो का नमूना लिया जाता है। होली, दीपावली, दशहरा, रक्षा बंधन आदि त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अभियान चलाकर नमूना लिया जाता है। नमूने को जांच के लिए भेजा जाता है। जांच रिपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.