भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ​नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 35 स्थित भीखनपुर के बोधनाथ मिश्रा लेन में नियमों को ताक पर रखकर अवैध बोरिंग का सिलसिला जारी है। लगभग एक माह पूर्व इसी स्थान पर सरकारी सड़क पर बोरिंग कराने के आरोप में नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई थी और संबंधित व्यक्ति पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। उस दौरान अतिक्रमण दस्ता ने प्लांट को हटवा दिया था। हैरानी की बात यह है कि कार्रवाई के बावजूद एक बार फिर से उसी स्थान पर अवैध तरीके से बोरिंग कराया जा रहा है। इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त व नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता से फिर से शिकायत करने के बाद अब इशाकचक थाना से गुहार लगाई है।लोगों यह भी पढ़ें- भोला टॉकीज और थानेश्वर मंदिर सड़क पर फिर किया अतिक्रमण का कहना है कि प्रशासनिक सख्ती के बाद भी नियमों ...