पीलीभीत, मार्च 15 -- पूरनपुर। बिना पंजीकरण चल रहे स्कूल पर एक लाख रुपए के जुर्माने की संस्तुति करने के बाद भी स्कूल खोले जाने की शिकायत की गई। जांच में स्कूल बंद पाया गया। जांच अधिकारी ने नोटिस चस्पा किया है। जिसमें भविष्य में स्कूल का संचालन करने पर कडी चेतावनी दी गई है। तहसील क्षेत्र के गांव जोगराजपुर में सरस्वती शिक्षा निकेतन के नाम स्कूल का संचालन किया जा रहा था। बिना पंजीकरण स्कूल चलाने की शिकायत की गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस की औपचारिकतांए पूरी कर स्कूल न खोलने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद स्कूल का संचालन किया जा रहा था। लगभग एक महीने पहले खंडशिक्षा अधिकारी ने सरस्वती शिक्षा निकेतन के संचालक के खिलाफ एक लाख रुपए जुर्माना लगाने की संस्तुति बीएसए से की थी। इसके बावजूद बेखौफ संचालक ने स्कूल का संचालन किया। शिकायतकर्ता ने इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.