शाहजहांपुर, दिसम्बर 15 -- नगर निगम द्वारा सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर 500 से 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाने के आदेश जारी किए जाने के बावजूद शहर में कई दुकानदार और चाट-पकौड़ी विक्रेता अपनी पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लग रहा मानो नगर निगम को चुनौती दे रहे हों। रविवार को तमाम जगहों पर सड़क पर दुकानदारों ने कूड़ा फैलाया। नगर निगम ने देखा था कि मोमोज, चाट-पकौड़ी और बड़े रेस्टोरेंट के संचालक देर रात सड़क पर ही कचरा फेंक देते हैं। वहीं कुछ नर्सिंग होम संचालक भी सुबह कचरा सड़क पर डालते हैं। नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि सभी दुकानदार अपने कचरे को दुकान के आगे डस्टबिन में इकट्ठा करें, उसमें पॉलीथीन लगाकर रखें और फिर बांधकर सुबह चिन्हित डलावघर में डालें। इसके बाद नगर निगम की गाड़ी कचरे को उठाकर निस्तारित करे...