गोरखपुर, अप्रैल 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एक ओर डीजीजी से लेकर एसएसपी गोरखपुर तक ट्रैफिक सुधाकर लोगों को राहत देने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं कुछ मातहत सेंध लगा रहे हैं। ताजा मामला नौसड़ में सामने आया है, यहां पर रायपुर से पपीता लादकर गोरखपुर मंडी आ रहे डीसीएम चालक से तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी ने नो एंट्री में आने का जुर्माना 20 हजार रुपये बताकर तीन हजार रुपये की मांग की। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने पर उन्होंने एसपी ट्रैफिक को पूरे प्रकरण में जांच सौंपी है। यह भी पढ़ें- नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान,19 चालान जल्द रिपोर्ट मांगी है, ताकि आरोप सही होने पर कार्रवाई हो सके।मूलरूप से जबलपुर के गढ़वा निवासी डीसीएम चालक के साथ घटना हुई है। उसके म...