नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- रिपोर्ट- निखिल पाठक दिल्ली हाईकोर्ट से एक बेहद दिलचस्प और अनोखा मामला सामने आया है। अदालत ने एक याचिकाकर्ता पर लगाए गए भारी-भरकम जुर्माने को माफ करने के लिए एक बेहद रोचक शर्त रखी है। जस्टिस सौरभ बनर्जी की पीठ ने याचिकाकर्ता के वकीलों को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सभी कर्मचारियों को पार्टी देते हुए उनके बीच चाय और समोसा बांटें। कोर्ट ने वकीलों को इस शर्त को एक हफ्ते के भीतर पूरा करने के लिए कहा है। पूरा मामला 'इंडस बिर्रा बेवरेजेस' कंपनी से जुड़े एक चेक बाउंस केस का है। कंपनी ने अपने खिलाफ निचली अदालत में चल रही आपराधिक शिकायत को रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि याचिकाकर्ता ने निचली अदालत के एक आदेश की पूरी जानकारी कोर्ट से छिपाई...