जुर्माना भरा नहीं, ज्यादा वसूली रकम की नहीं वापस, कार्रवाई की मांग
लखनऊ, जून 21 -- नियामक आयोग के आदेशों का पालन न करने पर पावर कॉरपोरेशन और बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग हो रही है। नियामक आयोग के जिन आदेशों पर अब तक अमल नहीं हुआ है, उनमें जुर्माना न भरना और स्मार्ट मीटर के दाम में हुई अतिरिक्त वसूली की रकम वापसी का मामला शामिल है। इसके अलावा मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने भी अब तक हाईटेक लैब के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया है।राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर रीचार्ज होने के दो घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति बहाल न किए होने के मामले में आयोग ने पावर कॉरपोरेशन पर 3 जून को Rs.7.18 लाख का जुर्माना लगाया था। यह रकम 15 दिन में जमा करनी थी, लेकिन अब तक अनुपालन नहीं हुआ। इसके अलावा स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के यहां 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.