जुर्माना न जमा करने पर 650 वाहन स्वामियों आरसी होगी जारी
भदोही, अगस्त 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बकाया जुर्माना वसूली को लेकर परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। करीब 650 वाहन स्वामियों को पंद्रह दिन में आरसी जारी करने की तैयारी चल रही है। एआरटीओ राम सिंह गत माह आठ सौ वाहन स्वामियों को जुर्माना जमा कराने को नोटिस जारी किए थे। इसमें डेढ़ सो वाहन स्वामी जुर्माना जमा कर दिए हैं। शेष साढे़ छह सौ वाहन स्वामियों को विभागीय स्तर से शीघ्र ही आरसी जारी होगी। एआरटीओ ने बताया कि गत माह आठ सौ ट्रक स्वामियों को गत माह नोटिस जारी हुआ था। डेढ़ सौ वाहन स्वामी जुर्माना जमा कर दिए हैं। अब साढ़े छह सौ वाहन स्वामियों को आरसी जारी करने की तैयारी विभाग की तरफ से चल रही है। इन दिनों ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। जिस ट्रक का जुर्माना जमा नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट करते हुए परमिट निरस्त कर दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.