नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम है। इस सीरीज में लगभग यह तय हो जाएगा कि भारत WTC के फाइनल में जाएगा या नहीं जाएगा। भारत के लिए करो या मरो की इस सीरीज से पहले दोनों देशों की ए टीमों के बीच तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला, मंगलवार 3 नवंबर को समाप्त हो गया। यह मैच ड्रॉ रहा। सीरीज का पहला मुकाबला भी ड्रॉ रहा था। तीसरा और आखिरी मैच 7 नवंबर से खेला जाएगा। शुक्रवार, 30 अक्टूबर से शुरू हुए सीरीज के दूसरे अनौपचारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ए ने अपनी पहली पारी में 346 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में न्यूजीलै...