नई दिल्ली, जुलाई 13 -- 'ज्यूरासिक पार्क' में डॉ. एलन ग्रांट का किरदार निभाने वाले एक्टर सैम नील का निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बात की पुष्टि उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की है। उन्होंने ये भी बताया कि सैम कैंसर से जंग जीत गए थे।परिवार ने क्या कहा? परिवार ने पोस्ट में लिखा, 'बहुत दुख के साथ ये कहना पड़ रहा है कि सोमवार, 13 जुलाई को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में सैम लील का निधन हो गया है। सैम अपने आखिरी वक्त में अपने परिवार के बीच थे। ये नुकसान अचानक और अप्रत्याशित था, लेकिन इस बात का सुकून है कि सैम कैंसर मुक्त थे। फिलहाल परिवार की ओर से हम अनुरोध करते हैं कि इस बड़े नुकसान के समय हमारी निजता का सम्मान किया जाए।'कैंसर से सैम नील की जंग सैम नील पिछले पांच सालों से भी अधिक समय से नॉन...