रामगढ़, मार्च 6 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि पवित्र रमज़ान माह के दौरान शुक्रवार को शहर सहित आसपास के क्षेत्रों की मस्जिदों में जुम्मे की नमाज़ अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। रोज़े के चलते मस्जिदों में खास रौनक देखने को मिली और बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी नमाज़ के लिए जुटे। शहर के गोलपार, एकरा मस्जिद, सौदागर मुहल्ला, दुसाध मुहल्ला, न्यू बस पड़ाव, नईसराय सहित विभिन्न इलाकों की मस्जिदों में लोगों ने जुम्मे की नमाज़ अदा कर अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज़ से पहले इमामों ने रमज़ान के महत्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह महीना आत्मसंयम, इबादत और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से रोज़े की पाबंदी के साथ समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की। जुम्मे की नमाज़ के लिए मस्जिदों में दोपहर से ही लोगों का आना शुरू ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.