जुम्मन मिस्त्री के नवाचारों की गूंज आईआईटी और आईआईएम तक
नवादा, जुलाई 6 -- नवादा जिले के सोनवर्षा निवासी ग्रामीण नवप्रवर्तक अवधेश कुमार उर्फ जुम्मन मिस्त्री अपने जनहितकारी आविष्कारों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। सीमित संसाधनों और महज 12वीं तक की शिक्षा के बावजूद उनके द्वारा तैयार किए गए व्यावहारिक मॉडलों ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों का ध्यान खींचा है।
जुम्मन मिस्त्री की तकनीकी उपलब्धियां हाल ही में आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में आईआईटभ् जोधपुर के प्रोफेसर डॉ. वेंकटेश मूर्ति, आईआईटी मंडी के शोधार्थी जावेद आर, आईआईएम रोहतक के प्रोफेसर अमित आनंद तिवारी और वीआईटी के छात्र कुश खन्ना ने जुम्मन मिस्त्री से उनके आविष्कारों पर लंबी चर्चा की। विशेषज्ञों ने जमीनी समस्याओं के उनके कम लागत वाले समाधानों को शिक्षा और शोध के लिए बेहद प्रेरणादायक बताया।
नवाचारों के क्षेत्र में योगदान उल्लेखनीय है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.