मधुबनी, मार्च 13 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। बड़ी मस्जिद, राघोनगर, गोवा पोखर, बाटा चौक और तिलक चौक समेत अन्य मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान मस्जिदों में विशेष तकरीर की गई, जिसमें लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। नमाज के बाद लोगों ने जिले और देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। मौलान सफरे आलम, मंसूर आलम, मुसर्रफ आलम ने बताया कि यह अंतिम जुमा हो सकता है वहीं चांद पर यह निर्भर करेगा। हो सकता है ईद का त्योहार जुमे के दिन ही हो। हालांकि ईद में अब महज कुछ ही दिन रह गये हैं। इसकी झलक बाजार में दिख र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.