रुडकी, फरवरी 20 -- कलियर, संवाददाता। रमजान के पहले जुमे पर क्षेत्र में अकीदत और इबादत का खासा माहौल देखने को मिला। रोजेदारों और नमाजियों ने विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। दरगाह साबिर पाक की साबरी जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज के लिए नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। उलेमाओं ने अपने बयान में रमजान की फजीलत और अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमजान वह मुकद्दस महीना है, जिसमें कुरआन शरीफ नाजिल हुआ और इस महीने की इबादत का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.