मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- जनपद में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट रही। नमाज से पहले पुलिस को धार्मिक स्थलों पर तैनात कर दिया था। नमाज के दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत फोर्स के साथ भ्रमणशील रहे। दोपहर बाद नमाज सकुशल सम्पन्न हुई। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जनपद के सभी थानों की पुलिस को सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए आदेश दिए गए थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में नमाज के दौरान भ्रमणशील रहे। नमाज से पूर्व जनपद के सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस को तैनात कर दिया गया था। फक्करशाह चौक, शहीद चौक समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस नमाज के दौरान मौजूद रही। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने नमाज के दौरान शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोपहर में सभी धार्मिक स्थलों पर नमाज सकुशल ...