प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। माहे रमजान के तीसरे जुमा पर मस्जिदों में अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले की निंदा की गई। जामा मस्जिद चौक, शिया जामा मस्जिद चक जीरो रोड, अबू बकर मस्जिद करैली, दायरा शाह अजमल की खानकाह मस्जिद, रौशनबाग की शाह वसी उल्लाह मस्जिद, धोबी घाट स्थित हरी मस्जिद व अटाला की बड़ी मस्जिद सहित बड़ी-छोटी सभी मस्जिदों में कतार में खड़े रोजेदारों ने सजदा किया। जहां मुल्क ए हिन्द में अमन ओ अमान बुरी नजर से महफूज रखने के साथ ही ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के लिए मगफिरत की गई। वहीं ड्रोन के हमलों में हुई मौतों पर दुख प्रकट किया गया।शुक्रवार को तीसरे जुमा पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में रोजेदार वजू करने के बाद पहुंचे। सोलहवें रोजे पर सिर झुका...