मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- पुरकाजी। कस्बे में शुक्रवार को रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमे की नमाज़ बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ शहर की विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। हजारों रोजेदारों ने एक साथ सजदे में सिर झुकाकर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। इस अवसर पर मौलाना नवाब ने बताया कि रमजान शरीफ का दूसरा अशरा चल रहा है, जिसे मगफिरत का अशरा कहा जाता है। इस अशरे में रोजेदार अल्लाह तआला से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और सच्चे दिल से तौबा करते हैं, जिससे अल्लाह उनकी मुश्किलों को दूर कर देता है और अपनी रहमतें नाजिल करता है। शहर काजी मुफ्ती तनमीक अहमद ने रोजेदारों से अपील करते हुए कहा कि सदका-ए-फितर ईद की नमाज से पहले अदा कर देना चाहिए, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग भी अपनी जरूरत का सामान खरीदकर खुशी-खुशी ईद मना सके।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.