फरीदाबाद, मार्च 6 -- फरीदाबाद। पवित्र रमजान के महीने में शुक्रवार को मस्जिदों में तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई। रोजेदारों ने दुनिया में अमन और भाईचारे की दुआ मांगी। विशेष रूप से ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के समाप्त होने और युद्ध विराम के लिए भी दुआ की गई। स्मार्ट सिटी की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी नमाज अदा करने पहुंचे। रमजान के तीसरे जुमे पर शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ दिखाई देने लगी थी। दोपहर के समय जुमे की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचे। ओल्ड फरीदाबाद , बड़खल, पाली, धौज, बाईपास सहित अन्य मस्जिदों में भारी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी। नमाज से पहले इमामों ने खुतबा (धार्मिक प्रवचन) देते हुए रमजान के महत्व, रोजे की पवित्रता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.