गाज़ियाबाद, मार्च 13 -- गाजियाबाद। रमजान माह के दौरान शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज को सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर के संवेदनशील और धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। जुमे की नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने खुद मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ पैदल गश्त भी की और स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस भी सक्रिय रही। पुलिस की सतर्कता के चलते जिले में जुमे की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील किया कि अफवाहों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.