रुडकी, मार्च 6 -- रुड़की, संवाददाता। रमजान-उल-मुबारक के तीसरे जुमा की नमाज नगर और आसपास के क्षेत्रों में अकीदत के साथ अदा कर मुल्क की खुशहाली तथा अमनों सलामती और भाईचारे की दुआ मांगी गई। प्रमुख जामा मस्जिद में जुमा की नमाज मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने अदा कराई। जुमा की नमाज से पहले तकरीर करते हुए मदरसा रहमानिया के प्रधानाचार्य मौलाना अजहर उल हक ने कहा कि रोजा रखने से मन और शरीर दोनों का शुद्धिकरण होता है। उन्होंने कहा कि इंसान इस पाक महीने में अल्लाह को याद करने में साथ ही अपने अंदर की इच्छाओं पर नियंत्रण रख पूरे महीने इबादत करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...