हापुड़, मार्च 13 -- तहसील क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार काे जुमे की नमाज अदा की। जिसमें उन्होंने अमन चेन की दुआ मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मस्जिदों के बाहर तैनात रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर जुमे की मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटीं।कस्बे की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में काजी कारी मोहम्मद जुल्फिकार ने नमाज संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें धैर्य, त्याग और इंसानियत की राह पर चलना सिखाता है। असली कामयाबी वही है, कि हम ईद के बाद भी नेकी के इसी रास्ते पर कायम रहें। उन्होंने समाज के हर वर्ग से अपील की कि वे देश की गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करें।उधर, मदरसा मस्जिद में कारी अब्दुर्रहमान की इमामत में नमाज अदा की गई। उन्होंने नमाज के बाद दुआ कराईं। उन्होंने कहा कि, आज के दौर में मुल्क को ...