मिर्जापुर, मार्च 7 -- मिर्जापुर। रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज अदा करने के लिए शुक्रवार को मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। रोजेदारों ने अकीदत के साथ नमाज अदा कर अल्लाह ताला से मुल्क में अमनो अमान कायम रहने की दुआ की। इस दौरान मिश्रित आबादी वाले मस्जिदों के आसपास एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात रही। दोपहर में जुमे की नमाज की निर्धारित समय पर नामजी अपने-अपने समीप के मस्जिदों में पहुंचे, जहां इमाम ने तकरीर करते हुए अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने की हिदायत दी। इससे पहले इमाम ने अपनी तकरीर में रमजान माह की मुबारकबाद देते हुए बताया कि पवित्र रमजान माह में अल्लाह अपने बंदों पर बेशुमार नेमतें अता करते हैं। इस प्रकार पूरे जिले में तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई। नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की मिश्रित आबादी वाले मस्जिदों के आसपास पुलिस बल ...