जुमेरात पर उमड़ी जायरीनों की भीड़, पुल पर जाम से झेली परेशानी
रुडकी, अप्रैल 2 -- ईद के बाद पड़ने वाली दूसरी जुमेरात पर गुरुवार को भारी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे। जायरीनों की भीड़ होने की वजह से स्टील गाटर पुल के सामने लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर यातायात शुरू करवाया। कलियर में जुमेरात के मौके पर भारी संख्या में जायरीन साबिर पाक की दरगाह पर जियारत करने आते हैं और मन्नतें मांगते हैं। ईद के बाद पड़ने वाली दूसरी जुमेरात होने की वजह से दरगाह साबिर पाक सहित दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब आदि दरगाहों पर कई दिनों से जायरीन कलियर पहुंचे। गुरुवार को बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा आदि शहरों से ईद-उल-फितर के त्योहार को मनाने के बाद भारी संख्या में जायरीन पिरान कलियर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.