बगहा, मार्च 14 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। रमजान के चौथे जुम्मा के अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए बेतिया के जंगी मस्जिद सहित नगर के अन्य मस्जिदों में जमा हुए। इस दौरान मस्जिद में एकत्रित लोगों को रमजान के महत्व और जकात के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नमाज के समय नमाजियों की सुविधा के लिए आसपास के दुकानदारों ने मदद की। कई बार सड़क जाम की स्थिति बनी लेकिन जिला पुलिस के जवानों ने सक्रियता दिखाई और आवाजाही को नियंत्रण में रखा। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे का हाल-चाल पूछ कर कुशलता की जानकारी ली। जंगी मस्जिद के आसपास लगाई गई तरह-तरह की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। ईद की खरीदारी के लिए लोग सक्रिय दिखे। नमाज पढ़ने आए नौशाद, असलम, आफताब और चांद ने बताया कि ईद की तैयारी को लेकर सभी लोग सक्रिय हो चुके हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.