लखनऊ, मार्च 13 -- अंतरष्ट्रीय कुद्स दिवस -जुमातुल विदा की नमाज के बाद आसिफी मस्जिद में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध प्रकट कियालखनऊ, कार्यालय संवाददातामाह-ए-रमजान के आखिरी जुमे को अंतरष्ट्रीय कुद्स दिवस पर मजलिस उलमा-ए-हिंद की ओर से विरोध प्रदर्शन गया। अलविदा की नमाज के बाद फिलिस्तीन की आजादी, किब्ला-ए-अव्वल की पुनः वापसी, गाजा, लेबनान और यमन के मजलूमों के समर्थन तथा इजरायल और अमेरिका के खिलाफ मौलाना कल्बे जवाद नकवी के नेतृत्व में आसिफी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसमें अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और नेतन्याहू के पुतले जलाए गए और इजरायल के झण्डों के खिलाफ गुस्से का इजहार किया गया। इससे पूर्व मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने नमाज अदा कराई।इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि इजरायल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.