भभुआ, मार्च 13 -- अकीदतमंदों ने जिले की मस्जिदों में पवित्र माह रमजान के जुमा की नमाज पढ़ी ईद का चांद 29 रमजान के बजाय 30 को होता है, तो अगले जुमे को अलविदा (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। मुकद्दस रमजान में अकीदतमंदों ने अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को पढ़ी। हालांकि, भभुआ शहर के वार्ड 16 निवासी बुजुर्ग रमजान अंसारी का कहना है कि अगर ईद का चांद 29 रमजान के बजाय 30 को होता है, तो अगले शुक्रवार को भी अलविदा जुमा की नमाज अदा की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो इस बार पांचवां जुमा 20 मार्च को, यानी 30वें रोजे को है। यदि 19 मार्च को 29वें रोजे पर चांद दिखता है, तो 20 मार्च को ईद होगी। ऐसे में एहतियातन इस शुक्रवार की नमाज को ही अलविदा माना जाएगा। पवित्र माह रमजान के आखिरी जुमा यानी अलविदा की नमाज के लिए मस्जिदों में अकीदतमंदों का सैलाब ...