मुरादाबाद, मार्च 12 -- जुमा अलविदा के मौके पर पुलिस ने नगर में पैदल मार्च करके लोगों को शांति का संदेश दिया। इस बीच लोगों से आग्रह किया कि कोई भी जुमा अलविदा के मौके पर सड़क पर नमाज अदा नहीं करें, इसके साथ ही हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए गए। बिलारी की अनेकों मस्जिदों का निरीक्षण और भ्रमण भी किया। इसके अलावा पालिका ने भी जुमा अलविदा के मौके पर नगर में साफ सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। गुरुवार की दोपहर वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल बिलारी कोतवाली से होकर डाकखाना रोड,बाजार रोड, रैली चौक, सराफा बाजार से होते हुए वापस कोतवाली पहुंचा। इस बीच लोगों को संदेश दिया कि वह जुमा अलविदा के मौके पर कोई नई परंपरा कायम न करते हुए मस्जिद में ही नमाज अदा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...