मुरादाबाद, मार्च 20 -- रमज़ान के आख़िरी जुमा पर कुंदरकी में शिया समुदाय ने ग़म और अकीदत के साथ नमाज़ अदा की। इस दौरान लोगों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर हमले में मारे गए ईरान के लोगों को श्रद्धांजलि दी और विश्व में अमन-शांति की दुआएं मांगीं। शिया जामा मस्जिद में नमाज़ के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। नमाज़ की इमामत मौलाना अफ़ाक आलम जैदी ने की। नमाज़ के बाद उन्होंने कौम और मुल्क की तरक्की के साथ-साथ पूरी दुनिया में अमन-चैन कायम रहने की दुआ कराई। साथ ही ईरान में मारे गए लोगों के लिए मगफिरत की दुआ भी की गई। इस मौके पर मौलाना अफ़ाक आलम जैदी ने अपने खिताब में कहा कि दुनिया में अमन और इंसानियत सबसे ज़रूरी है। उन्होंने अपील की कि बेगुनाहों की जान बचाने और शांति स्थापित करने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए। इस अवसर पर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.