संभल, मार्च 12 -- जनपद में जुमा अलविदा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सदर कोतवाली में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। यदि कहीं भी नई परंपरा डालने की कोशिश की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि किसी भी स्थान पर सड़क पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। अगर नमाजियों की संख्या अधिक होती है तो व्यवस्था के तहत दो बार में नमाज कराई जाएगी, ताकि यातायात और कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। वहीं पुलिस द्वारा थानावार शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों के माध्यम से लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.