बरेली, मार्च 20 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। रमजान के महीने का आखिरी जुमा को लेकर तमाम मस्जिदों में इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को जिलेभर की मस्जिदों में जुमा नमाज को लेकर खास भीड़ होगी। पुलिस, प्रशासन और नगर निगम ने भी खास इंतजाम किए है। दोपहर 12:45 से नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू होगा जो साढे तीन बजे तक चलेगा। शाही जामा मस्जिद में 1.30 बजे और दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में 3.30 बजे नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह कमेटी ने ईदगाह पर ईद की नमाज का समय 10:30 बजे तय कर दिया है। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर भर की प्रमुख दरगाहों, खानकाहों व मस्जिदों के मुताबलियो (प्रबंधक) ने अलविदा की नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया है। आज जुमा अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि रमजान का आखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.