मुरादाबाद, मार्च 12 -- मुरादाबाद। जुमा अलविदा को लेकर शहर के अंदरूनी इलाकों में नमाजियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। शुरुआत गलशहीद चौक से हुई। सड़क किनारे अवैध तरीके से बाजार लगाने वालों का सामान जब्त किया गया। बाद में लिखित रूप से माफी मांगने के बाद सामान लौटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सहायक नगर आयुक्त विशाल यादव, प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम, नईम हैदर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...