मुरादाबाद, मार्च 12 -- जुमा अलविदा को लेकर नगर निगम द्वारा जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। जुमा अलविदा की नमाज को लेकर नगर निगम ने शहर को नौ जोन में बांटा है। प्रत्येक जोन में सफाई निरीक्षकों को तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जामा मस्जिद के आसपास नालों की सफाई, सड़कों की मरम्मत, पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था कराई गई। जामा मस्जिद में जुमा अलविदा के दिन बैरिकेडिंग भी कराई जाएगी। आवारा कुत्तों और अन्य आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान भी चलाया गया। जिससे ताकि नमाज के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जुमा अलविदा को लेकर विशेष सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.