मुरादाबाद, मार्च 20 -- अलविदा जुमे के साथ रमजान के महीने के 30 रोज भी पूरे हुए। इसको लेकर शरीफ नगर में नन्हे मुन्ने सैकड़ों बच्चों ने रोजे रखे। रोजे पूरे होने के बाद यहां पर शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पूर्व शुक्रवार को रोजा इफ्तार के बाद क्षेत्र में चांद रात मनाई गई। यहां पर शुक्रवार की सुबह से ही मौसम खराब था एवं रात्रि तक लगातार बरसात होती रही। इसके उपरांत भी क्षेत्र के बच्चों में ईद एवं चांद रात मनाने का अत्यधिक उत्साह दिखाई पड़ा। चांद रात मनाने के लिए शरीफ नगर में बच्चे पूरी रात आतिशबाजी छोड़कर ईद एवं चांद रात की खुशी का इजहार करते रहे। शनिवार को शरीफ नगर की ईदगाह में सुबह 8:00 बजे ईद की नमाज सामूहिक रूप से अदा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...