मुरादाबाद, मार्च 20 -- रमजान के आखिरी जुमा अलविदा जुमा की नमाज सभी मस्जिदों में मुल्क और दुनिया में अमन व खुशहाली और तीसरे विश्व युद्ध की संभावनाओं को खत्म करने के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। रमजान माह के आखिरी जुमा अलविदा जुमा की नमाज नगर की जामा मस्जिद मरकज, जामा मस्जिद पठानों वाली, मस्जिद फिरदौस कुरेशियान, मस्जिद रफीकुल उलूम, मस्जिद छिपियान और मदरसा अनवार उल उलूम के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में भी नमाज अदा कर विश्व शांति और खुशहाली और तीसरे विश्व युद्ध को टालने के लिए के लिए अल्लाह की दरगाह में दोनों हाथ उठाकर दुआएं मांगी गई। मस्जिद रफीक उल उलूम तहसील इमाम कारी अब्दुल मुईद ने नमाज अदा कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.